नोएडा : युवक ने आत्महत्या की
नोएडा : युवक ने आत्महत्या की
नोएडा (उप्र), पांच जनवरी (भाषा) जनपद गौतमबुद्ध नगर में थाना फेस-वन क्षेत्र के हरौला गांव में रहने वाले 24 वर्षीय युवक ने बृहस्पतिवार शाम को पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
थाना फेस-वन के प्रभारी निरीक्षक विरेश पाल गिरी ने बताया कि हरौला गांव में रहने वाले हरि (24) ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। मृतक मूल रूप से जनपद मैनपुरी का रहने वाला था।
भाषा सं शफीक
शफीक

Facebook


