गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ सत्ता साझा नहीं करना सामाजिक न्याय के विरूद्ध: टीवीके

गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ सत्ता साझा नहीं करना सामाजिक न्याय के विरूद्ध: टीवीके

गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ सत्ता साझा नहीं करना सामाजिक न्याय के विरूद्ध: टीवीके
Modified Date: February 11, 2026 / 06:00 pm IST
Published Date: February 11, 2026 6:00 pm IST

चेन्नई, 11 फरवरी (भाषा) टीवीके नेता के जी अरुणराज ने बुधवार को कहा कि द्रमुक अपने सहयोगियों को सत्ता में हिस्सेदारी दिए बिना उनका इस्तेमाल केवल वोट हासिल करने के लिए कर रही है और ऐसा करना सामाजिक न्याय के खिलाफ है।

उन्होंने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब सत्ताधारी द्रमुक और उसके प्रमुख सहयोगी कांग्रेस के बीच सत्ता-साझा करने को लेकर खींचतान चल रही है।

जहां लोकसभा सदस्य मणिक्कम टैगोर समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्ता-साझा करने को लेकर मुखर हो रहे हैं वहीं द्रमुक अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने बुधवार को स्पष्ट कर दिया कि दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन तो बरकरार है, लेकिन राज्य में सत्ता साझा करने की कोई संभावना नहीं है।

अरुणराज ने कहा,‘‘अगर आप स्थिति पर गौर करें तो एक बात पर बारीकी से ध्यान देना होगा। मुख्यमंत्री (एम.के. स्टालिन) द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली कुर्सी को देखें तो उसका सिर्फ एक पैर द्रमुक का है, बाकी गठबंधन दलों के हैं। ऐसे में गठबंधन दलों को सत्ता में हिस्सेदारी दिए बिना सिर्फ वोट हासिल करने के लिए उनका इस्तेमाल करना सामाजिक न्याय के खिलाफ है।’’

पूर्व आईआरएस अधिकारी ने पूछा, ‘‘भले ही उसने (द्रमुक ने) 130 से अधिक सीटें जीत ली हों, लेकिन गठबंधन दलों का योगदान हर एक निर्वाचन क्षेत्र में मौजूद है। क्या वह इसे नकार सकती है?’’

भाषा राजकुमार नरेश

नरेश


लेखक के बारे में