Maruti Victoris Discount Offers: मारुति की इस दमदार SUV पर मिल रहा शानदार डिस्काउंट, जल्दी करें कहीं खत्म ना हो जाए ऑफर
Maruti Victoris Discount Offers: मारुति की तरफ से Victoris पर फरवरी 2026 में अब तक का सबसे बड़ा मंथली बेनिफिट पैकेज पेश किया गया है।
Maruti Victoris Discount Offers/Image Credit: IBC22.in
- मारुति सुजुकी अपनी SUV Victoris पर शानदार डिस्काउंट दे रही है।
- कंपनी की तरफ से Victoris पर 78 हजर रुपए तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
- ये ऑफर फरवरी 2026 में अब तक का सबसे बड़ा मंथली बेनिफिट पैकेज है।
Maruti Victoris Discount Offers: नई दिल्ली: वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए कई शानदार ऑफर पेश करती है। ऐसे में एक बार फिर कंपनी की तरफ से अपनी दमदार SUV Victoris पर शानदार डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी की तरफ से Victoris पर फरवरी 2026 में अब तक का (Maruti Victoris Discount Offers) सबसे बड़ा मंथली बेनिफिट पैकेज पेश किया गया है। इस ऑफर के जरिए ग्राहकों को कुल 78 हजार रुपए तक का सीधा फायदा मिल सकता है। हालांकि यह पूरी रकम सीधी कैश छूट के रूप में नहीं दी जा रही है, बल्कि अलग-अलग बेनिफिट्स में बांटी गई है। लॉन्च के बाद से Victoris पर यह सबसे आकर्षक डील मानी जा रही है, खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए जो वैल्यू-फॉर-मनी कार की तलाश में हैं।
ऑफर में क्या-क्या है शामिल?
Maruti Victoris Discount Offers: Maruti Suzuki Victoris पर मिलने वाले कुल डिस्काउंट बेनिफिट को कई हिस्सों में बांटा गया है। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा 41,000 रुपए का डायरेक्ट कंज्यूमर ऑफर है, जो सीधे एक्स-शोरूम कीमत को कम करता है। इसके अलावा मौजूदा मारुति सुजुकी ग्राहकों के लिए 20,000 रुपए का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है। बाकी करीब 17,000 रुपए का (Maruti Victoris Discount Offers) फायदा एक्सचेंज या कॉर्पोरेट स्कीम के जरिए मिल सकता है। यह हिस्सा डीलर, शहर और उपलब्ध स्टॉक पर निर्भर करता है, इसलिए अलग-अलग जगहों पर इसका ब्रेकअप थोड़ा बदल सकता है।
क्यों खास है डिस्काउंट ऑफर?
Maruti Victoris Discount Offers: मारुती की इस प्रीमियम मॉडल पर मिलने वाला ऑफर इस बात का संकेत है कि, कंपनी अपनी रिटेल सेल को बढ़ाना (Maruti Victoris Discount Offers) चाहती है। मौजूदा समय में “प्रीमियम टैक्सी” जैसी चर्चाओं के चलते कुछ निजी खरीदारों की धारणा प्रभावित हुई है। ऐसे समय में SUV पर मिलने वाला ये ऑफर ग्राहकों का फोकस इमेज से हटाकर वैल्यू और किफायत पर लाने में मदद करता है।
मारुती ने क्यों उठाया कदम
Maruti Victoris Discount Offers: आपकी जानकरी के लिए बता दें कि, Maruti Suzuki Victoris अपने कम्फर्ट, स्पेस और फैमिली-फ्रेंडली अप्रोच के (Maruti Victoris Discount Offers) लिए जानी जाती है। ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले समय में Kia Seltos, Tata Sierra और Renault Duster जैसे नए मॉडल्स के लॉन्च से पहले मारुति इस मॉडल की रफ्तार बनाए रखने के लिए यह कदम उठा रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- CM Samuhik Vivah Yojana: बेटियों की शादी के लिए पैसों की टेंशन खत्म, अब इतने लाख रुपए देगी सरकार, किए गए और भी कई बड़े ऐलान
- Jashpur Teacher Bible Distribution : कॉपी-पुस्तकों की जगह छात्राओं के हाथ में थमा दी बाइबिल! सरकारी स्कूल के शिक्षक की हरकत से मचा हड़कंप, अब DEO के पास पहुंची रिपोर्ट
- Subedar Release Date: इस दिन रिलीज होगी अनिल कपूर की फिल्म ‘सूबेदार’, प्राइम वीडियो पर होगा प्रीमियर

Facebook


