Son Killed Mother in Rewa : नशे की सनक में कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां के साथ कर डाला खौफनाक कांड, पूरा मामला जान रह जाएंगे हैरान

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में शराब के नशे में एक युवक ने पारिवारिक विवाद के दौरान अपनी मां की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच जारी है।

Son Killed Mother in Rewa : नशे की सनक में कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां के साथ कर डाला खौफनाक कांड, पूरा मामला जान रह जाएंगे हैरान

Son Killed Mother in Rewa / Image Source : IBC24

Modified Date: February 11, 2026 / 05:14 pm IST
Published Date: February 11, 2026 5:07 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रीवा के जवा थाना क्षेत्र में बेटे ने मां की कुल्हाड़ी से हत्या की।
  • घटना के समय आरोपी शराब के नशे में था।
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

रीवा: Son Killed Mother in Rewa मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ शराब के नशे में एक बेटे ने अपनी ही मां की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पारिवारिक विवाद के दौरान वारदात को दिया अंजाम

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला रीवा के जवा थाना क्षेत्र का है। यह पूरी वारदात पारिवारिक विवाद के दौरान हुई।(  Rewa Crime News )आरोपी युवक शराब के नशे में घर पहुँचा और अपनी मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शराब के नशे में की हत्या

एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने शराब के नशे में अपनी मां की हत्या की है।  Madhya Pradesh Crime आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.