कुख्यात अपराधी खान मुबारक गिरोह का एक बदमाश गिरफ्तार

Ads

कुख्यात अपराधी खान मुबारक गिरोह का एक बदमाश गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - November 24, 2021 / 05:00 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

criminal Khan Mubarak gang : नोएडा (उप्र),24 नवंबर (भाषा) विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की नोएडा शाखा ने कुख्यात बदमाश खान मुबारक गिरोह के एक सदस्य को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि दिल्ली के रहने वाले व्यापारी मुकेश भार्गव के ऊपर 16 अगस्त 2017 को सेक्टर 26 में गोली चलाई गई थी और इस मामले में गजेंद्र सिंह, के पी सिंह, अजय राघव के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने गजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया, तथा उससे गहनता से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान इस घटना में मुंबई के रहने वाले हारीश खान, राम प्रकाश वर्मा तथा कुख्यात बदमाश जफर सुपारी के छोटे भाई खान मुबारक का नाम सामने आया।

उन्होंने बताया कि हारीश खान की गिरफ्तारी पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था और इस मामले की जांच उत्तर प्रदेश एसटीएफ को सौंपी गई थी।

उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रहे हैं एसटीएफ के निरीक्षक सचिन कुमार ने हारीश खान को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया, इसके पास एक पिस्तौल व कारतूस आदि बरामद हुआ है।

अपर उपायुक्त ने बताया कि इस गिरोह के अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है।

भाषा सं

मनीषा शोभना

शोभना