असम में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात डकैत मारा गया
असम में पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात डकैत मारा गया
मंगलदोई (असम), 11 अगस्त (भाषा) असम के दर्रांग जिले में बुधवार को हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा एक डकैत पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
असम में हिमंत बिस्व सरमा के 10 मई को सरकार बनाने के बाद से पुलिस हिरासत से कथित तौर पर भागने या गिरफ्तारी से बचने की कोशिश में कुल 17 आरोपी मारे जा चुके हैं और 31 अन्य घायल हो गए हैं।
पुलिस अधीक्षक सुशांत बिस्व सरमा ने बताया कि यह डकैत कई मामलों में मुख्य आरोपी था और उसे डलगांव पुलिस थाना क्षेत्र के खारुपेटिया में पकड़ा गया था। पुलिस थाने ले जाते समय उसने एक पुलिसकर्मी पर हमला कर भागने की कोशिश की जिसके बाद अन्य पुलिस अधिकारियों ने जवाबी कार्रवाई में उसे मार गिराया।
यह डकैत प्रतिष्ठित वकील बिनॉय कुमार घोष (85), मंगलदोई चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष और जिला बार संघ के एक प्रमुख सदस्य की हत्या में मुख्य आरोपी था। डकैत के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
आठ अगस्त को नागांव जिले में मादक पदार्थ के तस्करों के एक गिरोह के साथ मुठभेड़ के दौरान मादक पदार्थ के एक तस्कर की मौत हो गयी थी और एक पुलिस अधिकारी समेत दो अन्य घायल हो गए थे।
भाषा
गोला प्रशांत
प्रशांत

Facebook


