दो नवंबर का इतिहास: हिंदी सिनेमा के ‘बादशाह’ शाहरूख खान का जन्मदिन

दो नवंबर का इतिहास: हिंदी सिनेमा के ‘बादशाह’ शाहरूख खान का जन्मदिन

दो नवंबर का इतिहास: हिंदी सिनेमा के ‘बादशाह’ शाहरूख खान का जन्मदिन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: November 2, 2020 7:14 am IST

नयी दिल्ली, दो नवम्बर (भाषा) साल के 11वें महीने का यह दूसरा दिन इतिहास में बॉलीवुड के रोमांस किंग माने जाने वाले शाहरूख खान के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। 2 नवंबर 1965 को दिल्ली में जन्मे शाहरूख ने टेलीविजन पर धारावाहिकों के जरिए अपनी पहचान बनाने के बाद फिल्मों का रूख किया और रूपहले पर्दे पर ‘‘दीवाना’’ उनकी पहली फिल्म थी।

Read More News:  कांग्रेस के ट्वीट पर CM शिवराज ने दिया जवाब, कहा- हमें प्रदेश की सेवा करने की ललक में नींद नहीं आती और कांग्रेस की कभी जाती नहीं..

कुछ फिल्मों जैसे ‘डर’, ‘अंजाम’ और ‘बाजीगर’ में नकारात्मक भूमिकाएं निभाने के अलावा शाहरूख को अधिकतर उनके प्रेम आधारित चरित्रों के लिए जाना जाता है। ‘राजू बन गया जैंटलमैन’ और ‘फिर भी दिल है हिंदुस्तानी’, ‘डुप्लीकेट’ जैसी हल्की फुल्की फिल्में हो या ‘देवदास‘, दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे’ ‘माई नेम इज खान’ और ‘चक दे इंडिया’ जैसी भावपूर्ण फिल्में, शाहरूख ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से हर किरदार में जान फूंक दी। उन्होंने ‘रईस’ और ‘डॉन’ जैसी फिल्मों में अपराध सरगना की भूमिका को भी बखूबी अंजाम दिया। हर तरह के भावों को अपने चेहरे से बड़ी सहजता से व्यक्त करने वाले शाहरूख खान लगभग तीन दशक से हिन्दी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय और हरदिलअजीज अभिनेताओं में शुमार हैं।

Read More News: चुनावी उम्मीदवार बांट रहे थे अवैध रूप से शराब, वीडियो बना रहे ग्रामीण को प्रत्याशी के बेटे ने बेरहमी से पीटा

देश दुनिया के इतिहास में दो नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1534 : सिख गुरू राम दास जी का जन्म।

1774 : राबर्ट क्लाइव का इंग्लैंड में निधन। कहा जाता है कि उन्होंने आत्महत्या की थी।

1833: समाज सुधारक और होम्‍योपैथी को बढ़ावा देने वाले महेंद्रलाल सरकार का जन्‍म।

Read More News: BJP प्रत्याशी पर शराब बांटने का आरोप, वीडियो बना रहे ग्रामीण की समर्थकों ने की पिटाई

1834: भारतीय मजदूरों को लेकर एटलस नाम का जहाज मॉरिशस पहुंचा। इस दिन को मॉरिशस में अप्रवासी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

1917 : ब्रिटेन ने बालफॉर घोषणापत्र जारी किया। इसके जरिए फलस्तीन में यहूदियों के लिए एक गृह प्रदेश बसाने को सहमति दी गई।

1936 : ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कॉरपोरेशन ने आधिकारिक तौर पर अपना पहला टेलीविजन चैनल शुरू किया, जो दुनिया की पहली नियमित टेलीविजन सेवा थी।

1949 : हालैंड और इंडोनेशिया ने हेग समझौते पर हस्ताक्षर किए ताकि इंडोनेशिया की आजादी की घोषणा करने को लेकर पैदा हुए विवाद को समाप्त किया जा सके।

1950 : लेखक जार्ज बर्नाड शॉ का 94 वर्ष की आयु में निधन।

1976: जिमी कार्टर अमेरिका के 39वें राष्ट्रपति बने। उन्हें 2002 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Read More News: पूर्व सीएम कमलनाथ के चुनाव प्रचार पर लगी रोक पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, चुनाव आयोग ने स्टार प्रचारक के तौर पर लगाई है रोक

1963 : दक्षिण वियतनाम के राष्ट्रपति न्गो दिन्ह डीम की बागियों ने तख्तापलट के दौरान हत्या कर दी।

1965 : शाहरूख खान का जन्मदिन।

1986: बेरूत में मुस्लिम कट्टरपंथियों द्वारा बंधक बनाए गए अमेरिकी नागरिक डेविड जैकबसन को 17 माह बाद रिहा किया गया।

Read More News: मध्यप्रदेश की 28 और छत्तीसगढ़ की मरवाही सीट पर कल डाले जाएंगे वोट, डोर-टू-डोर प्रचार में जुटी पार्टियां, चुनाव आयोग ने भी पूरी की तैयारी


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.