6 नवंबर का इतिहास: आज ही हुआ था सचिन तेंदुलकर की आत्मकथा का विमोचन

6 नवंबर का इतिहास: आज ही हुआ था सचिन तेंदुलकर की आत्मकथा का विमोचन

6 नवंबर का इतिहास: आज ही हुआ था सचिन तेंदुलकर की आत्मकथा का विमोचन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: November 6, 2020 6:10 am IST

नयी दिल्ली, छह नवंबर :भाषा: क्रिकेट के मैदान पर अपने बल्ले से बेहतरीन पारियां खेलने वाले भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने कलम से भी एक खूबसूरत पारी खेली और ‘प्लेइंट इट माई वे’ शीर्षक से क्रिकेट से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया। यह किताब 6 नवंबर 2014 को रिलीज की गई।

वैसे तो सरल सहज सचिन का जीवन खुली किताब की तरह उनके प्रशंसकों के सामने रहा, लेकिन इस किताब के बारे में उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए एक अलग तरह की पारी के समान है, जिस पर मैं पिछले तीन वर्षो से काम कर रहा था। अपने खेल की ही तरह मैंने इस पुस्तक में अपने जीवन के विभिन्न पहलुओं का ईमानदारी के साथ वर्णन किया है।

देश दुनिया के इतिहास में 6 नवंबर की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

ये भी पढ़ें- व्यापक इंटरप्राइजेज में आयकर छापा, आय से अधिक संपत्ति के मामले में …

1763: ब्रिटिश फौज ने मीरकासिम को हराकर पटना पर कब्जा किया।

1860 : अमेरिका के लोगों ने अब्राहम लिंकन को देश का राष्ट्रपति चुना।

1913 : दक्षिण अफ्रीका में रंगभेदी नीतियों के खिलाफ महात्मा गांधी ने ‘द ग्रेट मार्च’ का नेतृत्व किया।

1917 : रूसी क्रांति के दूसरे दौर की शुरूआत।

ये भी पढ़ें- बोरवेल में गिरे मासूम का रेस्क्यू जारी, 65 फीट तक खोदा जा चुका है ग…

1937 : देश के प्रमुख नौकरशाह और राजनीतिज्ञ यशवंत सिन्हा का पटना में जन्म।

1956 : मित्र देशों की सेनाओं ने सुएज नहर पर कब्जा किया। ब्रिटेन और फ्रांस की सेनाओं ने मिस्र के सैनिकों के खिलाफ सुएज नहर युद्ध में जीत दर्ज की।

1985 – हिंदी सिनेमा के सशक्त अभिनेता संजीव कुमार का निधन। ‘खिलौना’, ‘आंधी’, ‘मौसम’ और ‘अंगूर’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय की जमकर सराहना हुई।

1990 : नवाज शरीफ़ ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पद संभाला। वह 18 अप्रैल 1993 तक इस पद पर रहे।

2014 : सचिन तेंदलकर की आत्मकथा ‘प्लेइंग इट माई वे’ का विमोचन।


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.