नई दिल्ली । केंद्र की मोदी सरकार ने 10 बैंकों को मिलाकर कुल 4 बैंक बना दिए हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के ऐलान के बाद अब देश में 18 से घटकर 12 सरकारी बैंक रह जाएंगे। एसबीआई के बाद अब पीएनबी देश का दूसरा सबसे बड़ा बैंक होगा। वित्त मंत्री सीतारमण ने बड़ा ऐलान करते हुए बताया कि पंजाब नेशनल बैंक के साथ ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक का विलय होगा। इस विलय के साथ ही पंजाब नेशनल बैंक भारत का दूसरा सबसे बड़ा बैंक बन जाएगा।
ये भी पढ़ें- 2 सितंबर से गणेश उत्सव की होगी रौनक, इस बार मिट्टी के बनाए गए गणपति
वित्त मंत्री की घोषणा के साथ ही यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, आंध्रा बैंक और कॉरपोरेशन बैंक का विलय होगा। इसके साथ ही यह पांचवां सबसे बड़ा बैंक बन जाएगा। वित्त मंत्री की घोषणा वहीं इंडियन बैंक और इलाहाबाद बैंक का विलय होगा । जिसके बाद यह सातवां सबसे बड़ा बैंक हो जाएगा। इसके अतिरिक्त केनरा बैंक का सिंडिकेट बैंक के साथ विलय होगा।
ये भी पढ़ें- NRC की फाइनल लिस्ट जारी, 19 लाख से ज्यादा नहीं किए गए शामिल
देश में अब 12 PSBs बैंक रह गए हैं। इससे पहले साल 2017 में पब्लिक सेक्टर के 27 बैंक थे। पिछले 2 साल में पीएसयू बैंकों की संख्या अब 27 से घटकर 12 हो गई है। विलय के बाद पीएसयू बैंकों की संख्या 12 रह जाएगी।
विलय के बाद बैंकों की सूची इइस प्रकार से है।
1. (पंजाब नेशनल बैंक+यूनाइटेड बैंक+ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स),
2. (केनरा बैंक+सिंडिकेट बैंक)
3. (इंडियन बैंक+इलाहाबाद बैंक)
4. (बैंक ऑफ इंडिया+आंध्रा बैंक+कॉरपोरेशन बैंक)
5. बैंक ऑफ इंडिया
6. बैंक ऑफ बड़ौदा
7. बैंक ऑफ महाराष्ट्र
8. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
9. इंडियन ओवरसीज बैंक
10. पंजाब एंड सिंध बैंक
11. भारतीय स्टेट बैंक
12. यूको बैंक