एनएसयूआई ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित किया

Ads

एनएसयूआई ने राहुल गांधी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित किया

  •  
  • Publish Date - June 19, 2026 / 11:02 PM IST,
    Updated On - June 19, 2026 / 11:02 PM IST

नयी दिल्ली, 19 जून (भाषा) लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर शुक्रवार को कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई ने यहां अपने राष्ट्रीय कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

एनएसयूआई की ओर से जारी बयान के अनुसार, शिविर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव सचिन पायलट, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, एनएसयूआई के राष्ट्रीय सह-प्रभारी अंशुल त्रिवेदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ शामिल हुए।

प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए जाखड़ ने कहा कि यह पहल करुणा, सेवा और मानवता के उन मूल्यों को दर्शाती है, जिन्हें राहुल गांधी युवाओं के बीच बढ़ावा देते रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘रक्तदान केवल एक दान नहीं है, बल्कि किसी का जीवन बचाने का संकल्प है। इस पहल के माध्यम से एनएसयूआई सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है और प्रत्येक युवा भारतीय से संवेदनशील एवं समावेशी समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान करता है।’’

भाषा राखी अविनाश

अविनाश