एनटीए ने वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति की, महत्वपूर्ण पदों के लिए आवेदन मांगे

Ads

एनटीए ने वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति की, महत्वपूर्ण पदों के लिए आवेदन मांगे

  •  
  • Publish Date - May 20, 2026 / 12:46 AM IST,
    Updated On - May 20, 2026 / 12:46 AM IST

नयी दिल्ली, 19 मई (भाषा) राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने अपने संस्थागत ढांचे को मजबूत करने के उपायों के तहत चार वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों की नियुक्ति की है और तीन महत्वपूर्ण पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

एनटीए में अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में संयुक्त सचिव स्तर के दो अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जबकि निदेशक स्तर के दो अधिकारियों को भी एजेंसी में शामिल किया गया है।

एनटीए ने मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ), मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) और महाप्रबंधक (एचआर) के पदों के लिए आवेदन भी आमंत्रित किए हैं।

यह कदम परीक्षा आयोजन में सुधार के लिए सरकार की ओर से गठित उच्चस्तरीय विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के तहत उठाया गया है।

मंगलवार को जारी एक बयान में एनटीए ने कहा कि इन उपायों का उद्देश्य “एजेंसी की ओर से आयोजित महत्वपूर्ण परीक्षाओं में शुचिता, पारदर्शिता और संचालन संबंधी उत्कृष्टता को बढ़ावा देना” है।

भाषा जोहेब पारुल

पारुल