आर्सेनल ने 22 साल बाद प्रीमियर लीग खिताब जीता

Ads

आर्सेनल ने 22 साल बाद प्रीमियर लीग खिताब जीता

  •  
  • Publish Date - May 20, 2026 / 09:29 AM IST,
    Updated On - May 20, 2026 / 09:29 AM IST

बोर्नमाउथ (ब्रिटेन), 20 मई (एपी) आर्सेनल ने मंगलवार को 22 साल के लंबे इंतजार के बाद प्रीमियर लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। मैनचेस्टर सिटी और बोर्नमाउथ के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ होने के बाद आर्सेनल को विजेता घोषित किया गया।

सीजन का एक राउंड होते ही मैनचेस्टर सिटी टीम के मैनेजर पेप गार्डियोला की खिताबी जीत की उम्मीदें खत्म हो गई।

मैनचेस्टर सिटी को वाइटलिटी स्टेडियम में हुए मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी थी। लेकिन यह मैच ड्रॉ रहा और इसके साथ ही आर्सेनल ने 4 प्वाइंट के साथ अजेय बढ़त बना ली और उसका 22 साल का लंबा इंतजार खत्म हो गया।

आर्सेनल ने प्रीमियर लीग में अपना पिछला खिताब 2004 में जीता था।

आर्सेनल की जीत की खबर आते ही उसके प्रशंसकों ने एमिरेट्स स्टेडियम के बाहर जमकर जश्न मनाया। एपी वैभव शोभना

शोभना