WhatsApp Web Down: टेक्नोलॉजी और AI के इस दौर में अगर आप भी अपने लैपटॉप या कंप्यूटर पर व्हाट्सऐप वेब या डेस्कटॉप पर व्हाट्सऐप ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है, भारत में बुधवार को हजारों यूजर्स परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, उनका व्हाट्सऐप वेब काम नहीं कर रहा है। जैसे ही यूजर्स लैपटॉप पर व्हाट्सऐप ओपन करने की कोशिश कर रहे हैं, पेज उन्हें सीधे फेसबुक लॉगिन पर भेज दे रहा है।
यूजर्स को आ रही हैं ये दिक्कतें
यूजर्स का कहना है कि, WhatsApp Web लिंक खोलते ही स्क्रीन पर Facebook Login का पेज आ जाता है। अगर कोई अपना फेसबुक अकाउंट डालकर लॉगिन कर भी लेता है, तो भी व्हाट्सऐप नहीं खुल रहा। वही बार-बारस्क्रीन पर ‘Cookies Delete’ करने का मैसेज आ रहा है। कई यूजर्स ने अपने ब्राउज़र की कुकीज और हिस्ट्री भी डिलीट करके देख ली, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
राहत की बात यह है कि मोबाइल पर व्हाट्सऐप बिल्कुल सही तरीके से काम कर रहा है। यह समस्या सिर्फ कंप्यूटर और लैपटॉप वर्जन में आ रही है।
क्यों आ रही है यह दिक्कत?
फ़िलहाल अभी इस मामले पर मेटा की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। लेकिन टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसके पीछे ये वजहें हो सकती हैं:
व्हाट्सऐप के सिस्टम में कोई तकनीकी खराबी।
फेसबुक और व्हाट्सऐप के आपस में जुड़े होने के कारण कोई टेक्निकल ग्लिच (Server Side Glitch)।
सर्वर की तरफ से कुकीज और सेशन को न पहचान पाना।
अगर आपका WhatsApp Web भी नहीं चल रहा, तो आजमाएं ये टिप्स
Incognito Mode अपने ब्राउज़र में Ctrl + Shift + N दबाकर प्राइवेट विंडो खोलें और वहां WhatsApp Web चलाने की कोशिश करें।
Google Chrome का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो Microsoft Edge, Mozilla Firefox या Brave ब्राउज़र पर ट्राई करें।
व्हाट्सऐप के डेस्कटॉप ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसे माइक्रोसॉफ्ट स्टोर या ऐप स्टोर से तुरंत अपडेट कर लें।
सीधे web.whatsapp.com टाइप करके ही जाएं, किसी पुराने बुकमार्क के जरिए न खोलें।