देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 20,821 हुई

Ads

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 20,821 हुई

  •  
  • Publish Date - October 27, 2022 / 10:32 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (भाषा) भारत में कोविड-19 के 1,112 नए मामले आने के बाद कोरोना वायरस के संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,46,46,880 पर पहुंच गयी है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 20,821 रह गयी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से एक और मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या 5,28,987 पर पहुंच गयी है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.05 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.77 प्रतिशत हो गयी है।

आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 786 मामलों की कमी दर्ज की गयी है। संक्रमण की दैनिक दर 0.77 प्रतिशत जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.06 फीसदी दर्ज की गयी। संक्रमण से उबर चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,40,97,072 हो गयी है और मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गयी है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक टीके की 219.57 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

भाषा

गोला मनीषा

मनीषा