देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,016 हुई

Ads

देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,016 हुई

  •  
  • Publish Date - February 24, 2023 / 09:56 AM IST,
    Updated On - February 24, 2023 / 09:56 AM IST

नयी दिल्ली, 24 फरवरी (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 169 नए मामले आए जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,016 हो गयी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, कर्नाटक में संक्रमण से एक मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या 5,30,764 हो गयी है।

आंकड़ों के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4.46 करोड़ (4,46,85,619) दर्ज की गयी जबकि कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की दर 98.81 प्रतिशत दर्ज की गयी। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,52,839 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गयी।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 220.63 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

भाषा गोला नेत्रपाल

नेत्रपाल