नयी दिल्ली, 21 फरवरी (भाषा) विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाताओं की संख्या 1.70 करोड़ से अधिक कम हो गई है। यह जानकारी शनिवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार है।
एसआईआर प्रक्रिया अभी जारी है।
गुजरात, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, राजस्थान, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गोवा और केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों से पता चला है कि पिछले साल 27 अक्टूबर को एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने से पहले इन राज्यों में कुल मिलाकर 21.45 करोड़ से अधिक मतदाता थे।
इस सप्ताह अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद मतदाताओं की संख्या 1.70 करोड़ घटकर 19.75 करोड़ रह गई।
वर्तमान में यह प्रक्रिया 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में जारी है, जिसमें लगभग 60 करोड़ मतदाता शामिल हैं।
भाषा
शुभम वैभव
वैभव