नई दिल्ली। आॅड-ईवन के दौरान 13 से 17 नवंबर तक के लिए दिल्ली सरकार ने डीटीसी और कलस्टर बसों को आम लोगों के लिए फ्री कर दिया है। दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने इस बात की जानकारी ट्वीट करके लोगों को दी। लगता है ऑड ईवन से दिल्ली वालों के आए अच्छे दिन आने वाले है।
To encourage use of public transport during Odd- Even, Delhi govt to allow free travel for commuters in all DTC and Cluster buses from 13-17 November.
— Kailash Gahlot (@kgahlot) November 10, 2017
गहलोत ने ट्वीट में लिख कि प्रदेश सरकार पब्लिक ट्रांसपोट्र को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली की सभी DTC और क्लसटर बसों में मुफ्त सफर किया जा सकेगा। परिवहन मंत्री के फैसले का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वागत किया है ।
This will encourage people to switch to public transport https://t.co/W3fPf4NL8C
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 10, 2017
आपको बता दें बीते कुछ दिनों से दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच चुका है, एनजीटी ने दिल्ली सरकार एमसीडी, पंजाब और हरियाण की सरकारों को कड़ी फटकार लगाई थी। जिसके बाद प्रदूषण नियंत्रण के लिए दिल्ल सरकार ने आॅड-इवन के तीसरे चरण को 13 से 17 नवंबर तक लागू करने का फैसला किया।
दिल्ली को सांस लेने में मदद करेगा इवन-आॅड, 13 नवंबर से होगा लागू
इसी क्रम में आज डीटीसी और कलस्टर बसों को फ्री करने का फैसला लेकर आम लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तरफ खिंचने की कोशिश है। दिल्ली सरकार आॅड-इवन के 5 दिनों के लिए 500 अतिरिक्त बसें प्राइवेट ठेकेदारों से लेने का विचार भी कर रही है। इसके अलावा मेट्रो ने भी 20 रूट पर 100 नई फीडर बसें चलाने का आश्वासन दिया है।
अमन वर्मा, IBC24