ओडिशा के मयूरभंज में बस पलटने से 20 लोग घायल

Ads

ओडिशा के मयूरभंज में बस पलटने से 20 लोग घायल

  •  
  • Publish Date - December 16, 2022 / 01:58 PM IST,
    Updated On - December 16, 2022 / 01:58 PM IST

बारिपदा (ओडिशा), 16 दिसंबर (भाषा) ओडिशा के मयूरभंज जिले में शुक्रवार को एक बस के पलट जाने से उसमें सवार 20 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बस खिचिंग से बारिपदा जा रही थी, तभी कुलियाना चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर यह घटना हुई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पंडित रघुनाथ मुर्मू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, बारिपदा में भर्ती कराया गया है।

भाषा सुरभि नरेश

नरेश