ओडिशा : राउरकेला में हॉकी खिलाड़ी की 40 फुट ऊंची प्रतिमा आंधी के कारण गिर गई

Ads

ओडिशा : राउरकेला में हॉकी खिलाड़ी की 40 फुट ऊंची प्रतिमा आंधी के कारण गिर गई

  •  
  • Publish Date - June 11, 2023 / 06:23 PM IST,
    Updated On - June 11, 2023 / 06:23 PM IST

राउरकेला (ओडिशा), 11 जून (भाषा) ओडिशा में सुंदरगढ़ जिले के राउरकेला शहर में एक भारतीय हॉकी खिलाड़ी की 40 फुट ऊंची प्रतिमा रविवार को आंधी के कारण गिर गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 से पहले जनवरी में बिसरा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम से लगे राउरकेला हवाई अड्डा के पास लोहे की यह प्रतिमा स्थापित की गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि तेज हवा के कारण प्रतिमा के दोनों पैर टूट गए और यह गिर गई।

प्रतिमा का निर्माण भुवनेश्वर की एक कंपनी ने 30.68 लाख रुपये की लागत से किया था। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने विश्व कप से पहले प्रतिमा का अनावरण किया था।

राउरकेला नगर निगम के आयुक्त सुभंकर माहपात्रा ने कहा कि प्रतिमा के गिरने के कारणों की जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया है।

भाषा शफीक सुभाष

सुभाष