भुवनेश्वर, 10 अक्टूबर (भाषा) सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने ओडिशा प्रशासनिक सेवा (ओएएस) के एक अधिकारी को कथित तौर पर अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से 190 प्रतिशत अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अधिकारी को 23 सितंबर को केंद्रपाड़ा जिले के महाकालपाड़ा स्थित तहसील कार्यालय के शौचालय में 20,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया था।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उन्होंने कथित तौर पर सरकारी जमीन पर एक अवैध संरचना को हटाने के लिए शिकायतकर्ता से रिश्वत ली। यह उसके घर तक जाने के रास्ते में बाधा बन रही थी।
सतर्कता विभाग ने महाकालपाड़ा तहसीलदार के रूप में कार्यरत ओएएस अधिकारी से जुड़ी चार इमारतों, सात भूखंड, 18 लाख रुपये और 1.55 लाख रुपये की जमा राशि का पता लगाया।
इसमें कहा गया है कि उनके खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए हैं, जिसमें एक मामला रिश्वत लेने का और दूसरा आय के ज्ञात स्रोतों से 190 प्रतिशत अधिक संपत्ति रखने का है।
भाषा
शुभम दिलीप
दिलीप