ओडिशा के मुख्यमंत्री ने गंजाम जिले में 492 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की

Ads

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने गंजाम जिले में 492 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की

  •  
  • Publish Date - January 31, 2026 / 12:07 AM IST,
    Updated On - January 31, 2026 / 12:07 AM IST

भुवनेश्वर, 30 जनवरी (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को गंजाम जिले के लिए 492 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की और घोषणा की कि प्रख्यात कवि सम्राट उपेंद्र भंज की जयंती को राज्य उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

माझी ने वार्षिक गोपालपुर बीच महोत्सव के समापन सत्र में भाग लेते हुए इन परियोजनाओं की शुरुआत की।

माझी ने कहा, “यह त्योहार इतिहास, परंपरा, संस्कृति और प्रकृति का एक सुंदर संगम है। इस त्योहार के माध्यम से हम ओडिशा की विशिष्टता, गंजाम की शान और अपनी संस्कृति की जीवंत विरासत का जश्न मना रहे हैं।”

मुख्यमंत्री द्वारा गंजाम जिले के लिए शुरू की गई 492 करोड़ रुपये की परियोजनाओं में से 50 करोड़ रुपये से अधिक की 15 परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया और 442 करोड़ रुपये की 64 परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई।

इन परियोजनाओं में स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचा, छात्रावास सुविधाएं और सड़क निर्माण शामिल हैं। इन परियोजनाओं में 32 करोड़ रुपये के निवेश से गोपालपुर समुद्र तट का सौंदर्यीकरण भी शामिल है।

ओडिया साहित्य और संस्कृति में कवि सम्राट उपेंद्र भंज के अमूल्य योगदान को मान्यता देते हुए, मुख्यमंत्री ने विभाग को बरहामपुर विश्वविद्यालय में प्रतिष्ठित ‘उपेंद्र भंज चेयर’ को बहाल करने का निर्देश दिया।

माझी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने जिले के बहुदा में 21,500 करोड़ रुपये के निवेश से एक बंदारगाह के निर्माण की घोषणा की है, ‘‘जिससे हमारी बंदरगाह आधारित अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।’’

भाषा

राखी अमित

अमित