ओडिशा: बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत, 20 अन्य घायल

ओडिशा: बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत, 20 अन्य घायल

ओडिशा: बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत, 20 अन्य घायल
Modified Date: April 29, 2026 / 11:19 am IST
Published Date: April 29, 2026 10:53 am IST

राउरकेला (ओडिशा), 29 अप्रैल (भाषा) ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-143 पर एक बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई तथा 20 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि राउरकेला से जाजपुर जिले के मंगलपुर जा रही बस मंगलवार रात चांदीपोश थाना क्षेत्र में ट्रक से टकराई और इस हादसे में मारे गए लोगों में दोनों वाहनों के चालक भी शामिल हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोगों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बस का एक हिस्सा काटने के बाद कुछ यात्रियों को बाहर निकाला गया।

केबिन में बैठकर यात्रा करने के दौरान घायल हुए एक यात्री ने बताया कि चालक का बस पर से नियंत्रण खोने के बाद वह सड़क पर ‘डिवाइडर’ से टकरा गई और फिर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से बस की टक्कर हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल यात्रियों को राउरकेला सरकारी अस्पताल और पास के लहुनीपाड़ा अस्पताल ले जाया गया तथा कम से कम पांच यात्रियों की हालत गंभीर है।

बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

भाषा यासिर खारी

खारी


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।