ओडिशा के 14 विश्वविद्यालयों को नये कुलपति मिले
ओडिशा के 14 विश्वविद्यालयों को नये कुलपति मिले
भुवनेश्वर, छह अप्रैल (भाषा) ओडिशा के राज्यपाल हरि बाबू कम्भमपति ने सोमवार को राज्य संचालित 14 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति की।
चंडी प्रसाद नंदा, कुलपति, उत्कल विश्वविद्यालय, संतोष कुमार त्रिपाठी को फकीर मोहन विश्वविद्यालय का नया कुलपति और अर्का कुमार दास महापात्र को रेवेनशॉ विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया।
ब्रह्मपुर स्थित खल्लीकोट यूनिटरी यूनिवर्सिटी और पुरी स्थित श्री जगन्नाथ संस्कृत विश्वविद्यालय सहित अन्य विश्वविद्यालयों के लिए भी नये कुलपति नियुक्त किए गए।
विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति कम्भमपति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘मुझे विश्वास है कि इन कुलपतियों के मार्गदर्शन और दूरदृष्टि में ये विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करना जारी रखेंगे और ओडिशा में उच्च शिक्षा के भविष्य को आकार देंगे।’
कुलपति पदों की नियुक्ति में देरी को लेकर विपक्षी बीजू जनता दल (बीजद) द्वारा राज्य भर में व्यापक आंदोलन की चेतावनी के कुछ घंटे बाद ही नियुक्तियों की अधिसूचना जारी की गई।
बीजद ने आरोप लगाया था कि पूर्णकालिक कुलपतियों की अनुपस्थिति के कारण विश्वविद्यालयों में प्रशासनिक गतिरोध उत्पन्न हो गया है। बीजद ने कहा कि कुलपति भर्ती का विज्ञापन लगभग नौ महीने पहले जारी किया गया था, लेकिन कोई नियुक्ति नहीं की गई।
भाषा अमित प्रशांत
प्रशांत

Facebook


