ओडिशा सरकार ने संविदा पर कार्यरत आयुष चिकित्सकों का वेतन बढ़ाया

Ads

ओडिशा सरकार ने संविदा पर कार्यरत आयुष चिकित्सकों का वेतन बढ़ाया

  •  
  • Publish Date - February 10, 2026 / 05:56 PM IST,
    Updated On - February 10, 2026 / 05:56 PM IST

भुवनेश्वर, 10 फरवरी (भाषा) ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मंगलवार को प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत संविदा पर कार्यरत आयुष चिकित्सकों का वेतन बढ़ाने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी। एक बयान में यह जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि यह बढ़ोतरी उनके सेवाकाल के आधार पर हर माह 20,000 रुपये से 40,000 रुपये तक होगी।

इसमें कहा गया है कि पांच साल से कम अनुभव वाले चिकित्सकों के वेतन में 20,000 रुपये की बढ़ोतरी होगी और मूल वेतन अब 56,948 रुपये हो जाएगा।

पांच से दस साल के अनुभव वाले चिकित्सकों के वेतन में 25,000 रुपये की बढ़ोतरी होगी, जिससे उनका मूल वेतन 74,467 रुपये हो जाएगा। 10 से 15 साल के अनुभव वाले चिकित्सकों के वेतन में 30,000 रुपये की बढ़ोतरी होगी, जिससे उनका वेतन हर महीने 80,467 रुपये हो जाएगा।

बयान में कहा गया है कि 15 वर्ष से ज़्यादा के सेवाकाल वालों को सबसे ज़्यादा 40,000 रुपये की बढ़ोतरी मिलेगी, जिससे उनका वेतन 91,467 रुपये हो जाएगा।

इसमें कहा गया है कि इससे 2912 आयुष चिकित्सकों को फायदा होगा।

भाषा रंजन पवनेश

पवनेश

पवनेश