Raipur News: राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी, महज इस बात को लेकर युवक पर आरोपी ने किया हमला, जांच में जुटी पुलिस

Ads

राजधानी रायपुर में एक बार फिर चाकूबाजी, महज इस बात को लेकर युवक पर आरोपी ने किया हमला, Knife Attack in capital Raipur

  •  
  • Publish Date - February 12, 2026 / 12:20 AM IST,
    Updated On - February 12, 2026 / 12:40 AM IST

Raipur News. Image Source- IBC24

रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर के मौदहापारा थाना क्षेत्र में आपसी लेनदेन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान नियाज़ अशरफी उर्फ निज्जू ने मो. हाशिम उर्फ जानम पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसी दौरान नियाज़ ने चाकू निकालकर हाशिम पर वार कर दिया।

बता दें कि राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। अलग-अलग इलाकों से इस तरह की वारदातें सामने आ रही है। बीतें 5 और 6 फरवरी 2026 को हुई कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। मोवा स्थित आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय के एक कक्षा कक्ष में छात्रों द्वारा चाकू लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पंडरी थाना पुलिस हरकत में आई थी। जांच के दौरान पुलिस ने 12वीं कक्षा के छात्र सुशांत प्रधान, उम्र 19 वर्ष, निवासी बीएसयूपी कॉलोनी सड्डू को गिरफ्तार कर उसके पास से चाकू बरामद किया था। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इन्हें भी पढ़े:-