Odisha Hospital Fire: सरकारी अस्पताल में अचानक लगी भीषण आग, जिंदा जले कई मरीज, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Ads

Odisha Hospital Fire: सरकारी अस्पताल में अचानक लगी भीषण आग, जिंदा जले कई मरीज, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

  •  
  • Publish Date - March 16, 2026 / 08:04 AM IST,
    Updated On - March 16, 2026 / 08:56 AM IST
HIGHLIGHTS
  • 10 मरीजों की मौत और 11 कर्मचारी घायल
  • ICU मरीजों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया
  • CM मांझी ने मुआवजा घोषित किया और राहत कार्य जारी है

कटक: Odisha Hospital Fire ओडिशा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक सरकारी अस्पताल में भीषण आग लग गई है। बताया जा रहा है कि इस घटना में 10 मरीजों की मौत हो गई है। वहीं लोगों के बचाने के चक्कर में 11 कर्मचारी आग के चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि मृतकों में ज्यादातर वे मरीज शामिल हैं। घटना के बाद पूरे अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई है।

Odisha Tragedy मिली जानकारी के अनुसार, आग कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग में लगी है। बताया जा रहा है कि आग रविवार रात 3 बजे लगी है। आग लगते ही अस्पताल के फायर सेफ्टी सिस्टम को सक्रिय किया गया और अस्पताल के फायर विभाग ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

ICU को सुरक्षित स्थान पर किया शिफ्ट

घटना की सूचना मिलते ही दमक कल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और भारी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित करने की कोशिश की। स्थिति को देखते हुए ICU में भर्ती मरीजों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया। वहीं गंभीर हालत वाले मरीजों को अस्पताल के न्यू मेडिसिन ICU में स्थानांतरित किया गया। फिलहाल आग किस वजह से लगी इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

CM मांझी घायलों को देखने पहुंचे हॉस्पिटल

इधर घटनी की सूचना मिलते ही CM मोहन चरण मांझी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने न्यू मेडिसिन बिल्डिंग में जाकर आग से प्रभावित मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया है। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी रखा गया है। इस हादसे ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

इन्हें भी पढ़े:-

आग कहां लगी थी?

कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ट्रॉमा केयर विभाग में।

हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?

इस हादसे में 10 मरीजों की मौत हुई है।

कितने लोग घायल हुए हैं?

11 कर्मचारी आग की चपेट में आकर घायल हुए हैं।