ओडिशा: कटक के मछली बाजार में लगी आग में 30 से अधिक दुकानें जलकर खाक

Ads

ओडिशा: कटक के मछली बाजार में लगी आग में 30 से अधिक दुकानें जलकर खाक

  •  
  • Publish Date - June 1, 2026 / 12:00 PM IST,
    Updated On - June 1, 2026 / 12:00 PM IST

कटक (ओडिशा), एक जून (भाषा) ओडिशा के कटक शहर में रविवार देर रात को एक मछली बाजार में भीषण आग लगने से 30 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना प्रेस चौक के पास स्थित बाजार में देर रात को हुई। घटना में अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

पूरा बाजार आग की चपेट में आ गया, वहीं एक बैंक भवन समेत आसपास की इमारतें भी प्रभावित हुईं।

आग बुझाने के लिए दमकल की लगभग आठ गाड़ियां भेजी गईं।

स्थानीय कारोबारियों ने कहा कि आग देर रात ढाई से तीन बजे के बीच एक दुकान में लगी और जल्द आस पास की दुकानों तक फैल गई।

उप अग्निशमन अधिकारी अबानी कुमार स्वैन ने पत्रकारों को बताया, ‘‘हमें तड़के करीब तीन बजे आग लगने की सूचना मिली और हम तुरंत मौके पर पहुंचे। मछली बाजार और पास की एक इमारत प्रभावित हुई है। आग पर अब काबू पा लिया गया है।’’

उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा