ओडिशा: पुलिस ने तीन लापता लड़कों को ढूंढ निकाला
ओडिशा: पुलिस ने तीन लापता लड़कों को ढूंढ निकाला
भुवनेश्वर, 28 सितंबर (भाषा) ओडिशा के भुवनेश्वर से लापता हुए तीन स्कूली छात्रों को 24 घंटे के भीतर जगतसिंहपुर जिले से ढूंढ निकाला गया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से उनका पता लगाया और सोमवार को उन्हें ढूंढ निकाला।
सीतानाथ व आदर्श झुग्गी बस्ती के रहने वाले तीन छात्र रविवार शाम ट्यूशन जाने के लिए घर से निकले लेकिन रात तक वापस नहीं लौटे। उनमें से दो नौवीं कक्षा का और एक सातवीं कक्षा का छात्र है।
अधिकारी ने बताया कि लापता बच्चों की तलाश करने के बाद उनके परिजनों ने चंद्रशेखरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने बताया कि तीनों लड़कों को 24 घंटे के भीतर ढूंढ निकाला गया।
पुलिस के मुताबिक, छात्र ट्यूशन के लिए निकले थे, लेकिन वहां नहीं पहुंचे।
भाषा जितेंद्र अविनाश
अविनाश

Facebook


