ओडिशा ने ‘हर घर नल से जल’ के लिए केंद्र के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

Ads

ओडिशा ने ‘हर घर नल से जल’ के लिए केंद्र के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

  •  
  • Publish Date - March 24, 2026 / 08:29 PM IST,
    Updated On - March 24, 2026 / 08:29 PM IST

भुवनेश्वर, 24 मार्च (भाषा) ओडिशा सरकार ने मंगलवार को जल जीवन मिशन के दूसरे चरण के कार्यान्वयन के लिए केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया। इस योजना के तहत राज्य में हर घर नल से जल उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।

एमओयू पर हस्ताक्षर करने के लिए नयी दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने लोक सेवा भवन से ‘ऑनलाइन’ माध्यम से शामिल हुए।

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सी आर पाटिल और राज्य मंत्री बी सोमन्ना भी राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए।

माझी ने कहा कि देश में अब तक 77.3 प्रतिशत परिवारों तक नल के कनेक्शन पहुंचा दिये गए हैं और इस मिशन को 2028 तक विस्तारित करना ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि ओडिशा ने जल जीवन मिशन के दूसरे चरण के कार्यान्वयन के लिए एक खाका तैयार किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ओडिशा सरकार जल जीवन मिशन पर लगभग 40 प्रतिशत धनराशि खर्च करती है और ‘वसुधा’ हेल्पलाइन, व्हाट्सऐप सेवाओं और डिजिटल शिकायत निवारण मंचों के माध्यम से नागरिक-केंद्रित सेवाओं को मजबूत किया गया है।

भाषा

राखी धीरज

धीरज