ओडिशा तीन से पांच जून तक ब्रिक्स तकनीकी बैठक की मेजबानी करेगा: आधिकारी
ओडिशा तीन से पांच जून तक ब्रिक्स तकनीकी बैठक की मेजबानी करेगा: आधिकारी
भुवनेश्वर, 25 मई (भाषा) ओडिशा तीन से पांच जून तक भारत की अध्यक्षता में ‘आपदा जोखिम न्यूनीकरण कार्य समूह’ से संबंधित ‘ब्रिक्स’ देशों की तकनीकी बैठक की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
राज्य के राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ब्रिक्स देशों के प्रतिनिधि और विशेषज्ञ बैठक में भाग लेंगे और आपदा प्रबंधन, लचीलापन निर्माण और अंतरराष्ट्रीय सहयोग से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।
बयान में कहा गया है कि ब्राजील, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात और चीन सहित अन्य देशों के प्रतिनिधि सम्मेलन में भाग लेंगे।
बयान में कहा गया है कि आपदा की तैयारी और प्रबंधन के क्षेत्र में राज्य की सक्रिय, सफल और मजबूत पहलों को देखते हुए ओडिशा को इस महत्वपूर्ण तकनीकी बैठक के मेजबान के रूप में चयनित किया गया है।
ओडिशा ने अपने प्रभावी चक्रवात प्रबंधन, समुदाय-आधारित प्रारंभिक चेतावनी प्रणालियों और सफल बचाव और निकासी रणनीतियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा अर्जित की है।
भाषा संतोष माधव
माधव

Facebook


