ओडिशा : मुठभेड़ में हत्या के दो आरोपी गोली लगने से घायल

Ads

ओडिशा : मुठभेड़ में हत्या के दो आरोपी गोली लगने से घायल

  •  
  • Publish Date - June 20, 2026 / 12:09 PM IST,
    Updated On - June 20, 2026 / 12:09 PM IST

राउरकेला, 20 जून (भाषा) ओडिशा के राउरकेला में शनिवार सुबह पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में हत्या के दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह मुठभेड़ झिरपानी थाना क्षेत्र में हुई।

उन्होंने बताया कि छुनु हरिपा और सुशांत नायक कथित तौर पर तूफान विंधानी की हत्या में शामिल थे। विंधानी की मंगलवार दोपहर को सागवान के बागान में हत्या कर दी गई थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर जब पुलिस टीम छुनु और सुशांत को पकड़ने गई, तो उन्होंने कथित तौर पर पुलिस पर गोलियां चला दीं। इसके बाद पुलिस टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी है और उन्हें इलाज के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल बरामद की गई है। उसने कहा कि हत्या के इस मामले में शामिल बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी जारी है।

भाषा प्रचेता रंजन

रंजन