Road Accident News: तेल टैंकर और मोटरसाइकिल की टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मची अफरातफरी
Road Accident News: तेल टैंकर और मोटरसाइकिल की टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मची अफरातफरी

Road Accident News: Image Credit: IBC24 File
ब्रह्मपुर: Road Accident News ओडिशा के गंजाम जिले में शुक्रवार को एक तेल टैंकर और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, यह दुर्घटना दिगपहांडी के पास हुई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान जी त्रिनाथ रेड्डी (39) और उनकी दो भांजियों - वर्षा रेड्डी (18) और रुद्रिका रेड्डी (6) के रूप में की गयी है। त्रिनाथ अपनी दोनों भांजियों के साथ मोटरसाइकिल पर उनके लिए कपड़े खरीदने जा रहे थे।
पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद पीड़ितों को दिगपहांडी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वर्षा और रुद्रिका त्रिनाथ की दो बहनों की बेटियां हैं, जो गर्मी की छुट्टियों में उनके घर आई थीं और जल्द ही अपने-अपने गांव लौटने वाली थीं।
दिगपहांडी पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक पीके पात्रा ने बताया कि दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। दुर्घटना के बाद तेल टैंकर का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इस दुर्घटना के सिलसिले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इस तेल टैंकर और मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हुई — एक पुरुष और दो बच्चियां।
लेखक के बारे में
IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।
और भी पढ़ें...Web Title: Oil tanker and motorcycle collide, three people of the same family die

Paddy Price Latest News: 240 रुपए ज्यादा मिलेगी धान की कीमत! दशहरा से पहले किसानों को सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, बिजली बिल में भी रहेगी इतनी छूट
01 Oct 2026 | 5:36 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: रायगढ़ जिले में बड़ा हादसा, समुद्र में डुबने से 8 छात्रों की मौत, मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pm