बड़ा फैसला, 40 लाख गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन रद्द

बड़ा फैसला, 40 लाख गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन रद्द

बड़ा फैसला, 40 लाख गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन रद्द
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: November 2, 2018 8:05 am IST

नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। परिवहन विभाग ने राजधानी में रजिस्टर्ड 1.10 करोड़ गाड़ियों में से 40 लाख गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है। इनमें 15 साल से ज्यादा पुराने पेट्रोल और 10 साल से ज्यादा पुराने डीजल की गाड़ियां शामिल हैं।

पढ़ें- उग्रवादियों ने पांच लोगों को गोलियों से भूना, दो की हालत गंभीर

केजरीवाल सरकार ने यह जानकारी कोर्ट से शेयर भी की है, हालांकि शीर्ष अदालत ने इस बात पर नाराजगी जाहिर की थी कि कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा सात अप्रैल, 2015 को अपने आदेश में दिल्ली-एनसीआर में 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों और 10 साल पुराने डीजल वाहनों के परिचालन पर पाबंदी लगाने के निर्देश दिए थे। 

पढ़ें-दिग्विजय और ज्योतिरादित्य के चुनाव समिति की बैठक में आने पर रोक,राहुल के सामने ही भिड़ गए थे

यही नहीं, ऐसे वाहनों के परिचालन पर पाबंदी लगाने के अधिकरण के निर्देशों के खिलाफ दायर याचिका शीर्ष अदालत ने मई, 2015 में खारिज कर दी थी। पीठ ने कहा, “साढ़े तीन साल बीत गए, लेकिन ऐसा लगता है कि अधिकरण के आदेश और इस न्यायालय द्वारा उनकी पुष्टि के बाद भी उन पर अभी अमल नहीं हो रहा है। दिल्ली सरकार के वकील से कहा गया है कि वह अपने मुवक्किल को तत्परता से कार्रवाई करने की सलाह दें।”

पढ़ें- मप्र में बीजेपी के 177 प्रत्याशी तय, मंत्री माया सिंह सहित कई विधायकों का पत्ता साफ, देखिए लिस्ट

साथ ही सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने भी सूचित किया है कि प्रदूषण के बारे में शिकायत दर्ज कराने के लिए दिल्ली के लोगों के लिए फेसबुक और ट्विटर पर सोशल मीडिया अकाउंट खोल दिए गए हैं। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने ये भी बताया कि अब तक इन पर 18 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में