श्रीनगर, 11 मई (भाषा) जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तमिलनाडु के अपने समकक्ष एवं टीवीके प्रमुख सी. जे. विजय को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर सोमवार को बधाई दी।
अब्दुल्ला ने पत्रकारों से कहा कि शपथ ग्रहण में देरी नहीं होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा, ‘‘यह स्थिति नहीं आनी चाहिए थी। तीन से चार दिन लग गए और कई बार लोक भवन के दौरे हुए, लेकिन अंततः बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया गया।’’
उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के फैसलों के अनुसार राज्यपाल को सबसे बड़ी पार्टी या सबसे बड़े पूर्व-चुनावी गठबंधन को बहुमत साबित करने के लिए आमंत्रित करना चाहिए।
मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘बहुमत विधानसभा में साबित होता है, लोक भवन में नहीं। खैर, देर आए दुरुस्त आए।’’
उन्होंने यह भी कहा कि विजय को बहुमत साबित करने के लिए कुछ दिन दिए गए हैं और उम्मीद है कि वे बहुमत साबित कर लेंगे।
भाषा मनीषा अमित
अमित