श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राज्य में भाजपा और पीडीपीका गठबंधन टूटने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने महबूबा पर तंज करते हुए कहा है कि वे जब भाजपा के साथ सत्ता में थीं तब उन्हें लगता था कि एक मोदी ही है जो कश्मीर के कुछ कर सकते हैं। लेकिन अब सब बदल गया है।
उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते हुए भाजपा और पीडीपी ने बड़े-बड़े वादे किए थे और अब वे खुद ही दावा कर रहे हैं कि वे नाकाम रहे। तारीफ करने वाले मंत्रियों ने सरकार गिरते ही गठबंधन में असमानताएं गिनानी शुरु कर दी। महबूबा मुफ्ती पहले पीएम मोदी की तारीफ करते हुए नहीं थकती थीं, लेकिन अब वे कह रही हैं कि मोदीजी अपनी 56 इंच की छाती से एक इंच जम्मू कश्मीर के लिए दे दो।
यह भी पढ़ें : निर्भया केस के आरोपियों की पुनर्विचार याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बरकरार रहेगी फांसी की सजा
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने पीडीपी और भाजपा का गठबंधन टूटने के बाद एक इंटरव्यू में पीएम मोदी से 1 इंच मांगा था। समस्याओं का सामना करने के लिए मोदी के 56 इंच के सीने के दावे को याद करते हुए उन्होंने कहा था कि, मोदी को जम्मू एवं कश्मीर के लोगों को अपने 56 इंच के सीने में से कम से कम एक इंच भी देना चाहिए था’।
वेब डेस्क, IBC24