उमर अब्दुल्ला ने आतंकवादी घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा

Ads

उमर अब्दुल्ला ने आतंकवादी घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा

  •  
  • Publish Date - August 8, 2024 / 09:01 PM IST,
    Updated On - August 8, 2024 / 09:01 PM IST

जम्मू, आठ अगस्त (भाषा) नेशनल कान्फ्रेंस (नेकां) उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के जम्मू क्षेत्र में आतंकवादी घटनाओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जो क्षेत्र आतंकवाद से मुक्त हो गए थे, वे एक बार फिर इसके खौफ से जूझ रहे हैं।

कठुआ जिले के बानी इलाके में बृहस्पतिवार को एक सार्वजनिक रैली में उन्होंने कहा कि ऐसा सरकार द्वारा सुरक्षा मोर्चे पर बरती गई ‘घोर उपेक्षा’ के कारण हुआ है।

अब्दुल्ला ने कहा कि जमीनी हकीकत सरकार के इस दावे का समर्थन नहीं करती है कि वह एक नया जम्मू-कश्मीर बना रही है जो शांति, प्रगति और विकास का प्रतीक है।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन का दावा है कि जम्मू-कश्मीर हिंसा और बंदूक संस्कृति से मुक्त है। लेकिन जब हम जमीनी हकीकत देखते हैं, तो जिन इलाकों को हमने आतंकवाद से मुक्त कराया था, वे एक बार फिर बंदूक के खौफ से जूझ रहे हैं।’’

भाषा संतोष पवनेश

पवनेश