फिर से एक नाबालिग की लूटी गई आबरू, बंधक बनाकर चार युवकों ने किया गैंगरेप

फिर से एक नाबालिग की लूटी गई आबरू, बंधक बनाकर चार युवकों ने किया गैंगरेप

फिर से एक नाबालिग की लूटी गई आबरू, बंधक बनाकर चार युवकों ने किया गैंगरेप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: December 7, 2019 8:46 am IST

नईदिल्ली। हरियाणा के पलवल जिले में 17 वर्षीय लड़की का अपहरण कर दोबारा उसके साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बीते चार दिसंबर को पीड़ित लड़की शौच के लिए घर से बाहर निकली थी तो चार युवकों ने उसे अगवा कर लिया और एक खेत में ले गए, यहां उन्होंने बारी-बारी से लड़की के साथ रेप किया।

यह भी पढ़ें — मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को वकीलों ने कोर्ट में पीटा, आरोपी का केस नही लड़ने का ऐलान

महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है, महिला थाना प्रभारी हीरामणी के अनुसार पीड़िता की मां का आरोप है कि इन्हीं चारों आरोपियों ने 13 अगस्त को भी उनकी बेटी से गैंगरेप किया था, तब इसकी शिकायत उन्होंने बहीन थाने में दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें — उन्नाव रेप पीड़िता को आरोपियों ने जिंदा जलाया, दिल्ली के अस्पताल में मौत

पीड़िता की मां ने बताया कि गांव रुपड़ा के रहने वाले अल्ताफ, सरफराज उर्फ सफ्फू, इरशाद उर्फ मंगली और सौयब ने उनकी नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया और खेत में ले जाकर उससे गैंगरेप किया, आरोपियों ने लगभग दो घंटे बाद उसे छोड़ दिया। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है और बयान के लिए कोर्ट में ले जाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

यह भी पढ़ें — पोहा मिल में चौकीदार की गिरने से मौत, भड़के ग्रामीण एवं मजदूर कर रहे हंगामा

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/9yu12ZMBpfc” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com