दिल्ली पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक अपराधी मारा गया, दो पुलिसकर्मी घायल
दिल्ली पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक अपराधी मारा गया, दो पुलिसकर्मी घायल
नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली में रोहिणी के बेगमपुर इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक अपराधी मारा गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। मारे गए अपराधी की पहचान दीपक उर्फ टाइगर के तौर पर हुई है।
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ से जुड़ी विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।
भाषा मानसी निहारिका
निहारिका

Facebook


