नोएडा में स्मार्ट मीटर बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने की घटना में एक की मौत, चार दिन बाद मिला शव
नोएडा में स्मार्ट मीटर बनाने वाली फैक्ट्री में आग लगने की घटना में एक की मौत, चार दिन बाद मिला शव
नोएडा, 16 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना फेस-1 क्षेत्र के सेक्टर-4 स्थित स्मार्ट मीटर बनाने वाली एक फैक्ट्री में बृहस्पतिवार सुबह शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गयी थी, जबकि 37 अन्य लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, कई दिनों की मशक्कत के बाद रविवार को आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद मलबा हटाने के दौरान 28 वर्षीय उपेंद्र कुमार का शव बरामद हुआ।
उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर सोमवार को परिजनों को सौंप दिया गया है।
उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने अभी तक कोई शिकायत नहीं की है। यदि शिकायत मिलती है तो प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।
भाषा शोभना रंजन
रंजन

Facebook


