देहरादून एक्सप्रेस वे पर खड़ी कार से बाइक टकराई, एक की मौत

देहरादून एक्सप्रेस वे पर खड़ी कार से बाइक टकराई, एक की मौत

देहरादून एक्सप्रेस वे पर खड़ी कार से बाइक टकराई, एक की मौत
Modified Date: August 4, 2026 / 09:42 pm IST
Published Date: August 4, 2026 9:42 pm IST

नयी दिल्ली, चार अगस्त (भाषा) उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में मंगलवार दोपहर एक बाइक के एक खड़ी कार से टकरा जाने से युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह दुर्घटना देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुई जहां दोपहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब सवा बजे सड़क हादसे की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस की एक टीम अक्षरधाम की ओर दूसरे पुश्ते के पास मौके पर पहुंची। जांच में पुलिस को पता चला एक मोटरसाइकिल ने खड़ी कार को पीछे से टक्कर मार दी है।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में बाइक सवार सैयद अमान अली (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त मोहम्मद फैज (25) गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने बताया कि उसे राहगीरों ने इलाज के लिए पास के जग प्रवेश चंद अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं।

उन्होंने बताया कि शास्त्री पार्क थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 (लापरवाही से गाड़ी चलाना), 125(ए) (अन्य की जिदंगी को खतरे में डालने वाला कृत्य) और 106(1) (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

भाषा नोमान नोमान पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में