केरल के इडुक्की में नहर में गिरी कार, एक व्यक्ति की मौत
केरल के इडुक्की में नहर में गिरी कार, एक व्यक्ति की मौत
इडुक्की (केरल), छह अगस्त (भाषा) केरल में इडुक्की जिले के एलप्पारा में बृहस्पतिवार सुबह एक कार के नहर में गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, कार में सवार लोग तिरुवनंतपुरम के रहने वाले हैं और उनकी पहचान की पुष्टि की जा रही है।
यह हादसा सुबह करीब छह बजे हुआ, जब कार में सवार एक बच्चे समेत पांच लोग कट्टप्पना जा रहे थे। बताया जाता है कि चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क से उतरकर एलप्पारा के पास एक नहर में जा गिरी।
हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कार में सवार सभी पांच लोगों को बाहर निकालकर पीरमेड के एक अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने बताया कि घायलों में से एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई।
हादसे में तीन अन्य लोग घायल हुए हैं और बच्चा सुरक्षित बच गया।
पुलिस ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
भाषा गोला रंजन
रंजन

Facebook


