कबाड़ बीनते समय बम फटने से एक की मौत

कबाड़ बीनते समय बम फटने से एक की मौत

कबाड़ बीनते समय बम फटने से एक की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: April 30, 2021 8:23 am IST

जैसलमेर, 30 अप्रैल (भाषा) राजस्थान के जैसलमेर जिले की पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में बृहस्पतिवार देर रात जिंदा बम फटने से एक युवक की मौत हो गई।

पोकरण पुलिस के अनुसार फायरिंग रेंज में यह हादसा कबाड़ (स्क्रैप) बीनने के दौरान हुआ। इस दौरान एक जिंदा बम फटने से युवक रविंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कियुवक धांधड़ा रायसिहनगर का रहने वाला था।

भाषा स. पृथ्वी पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में