ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक युवक की मौत, एक दर्जन श्रद्धालु घायल

Ads

ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक युवक की मौत, एक दर्जन श्रद्धालु घायल

  •  
  • Publish Date - August 27, 2024 / 05:02 PM IST,
    Updated On - August 27, 2024 / 05:02 PM IST

धौलपुर, 27 अगस्त (भाषा) राजस्थान में धौलपुर जिले के आंगई थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक ट्रैक्टर ट्राली पलटने से उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि एक दर्जन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि गडरपुरा गांव के पास में मंगलवार सुबह ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे उसमें सवार वीरेंद्र ठाकुर (53) की मौत हो गई जबकि एक दर्जन अन्य लोग घायल हो गये।

उसने बताया कि ये सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के रहने वाले थे तथा विशनगिरि धाम पर दर्शन करके अपने घर वापस लौट रहे थे।

पुलिस का कहना है कि घायलों को उपचार के लिये बाड़ी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं कुंज

राजकुमार

राजकुमार