राजस्थान में सड़क हादसे में एक की मौत, सात घायल

Ads

राजस्थान में सड़क हादसे में एक की मौत, सात घायल

  •  
  • Publish Date - February 27, 2024 / 11:52 AM IST,
    Updated On - February 27, 2024 / 11:52 AM IST

जयपुर, 27 फरवरी (भाषा) राजस्थान के पाली जिले में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई व सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार यह हादसा सोमवार देर रात रणकपुर के पास हुआ जब एक कार, ट्रक से टकरा गई

उन्होंने बताया कि एक डांस पार्टी के लोग कार्यक्रम के बाद कार से लौट रहे थे जब उनका वाहन आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया।

पुलिस ने कहा कि कार एक ट्रक से टकरा गई जिससे उसके चालक मोतीलाल (45) की मौत हो गई और चार महिलाओं सहित सात अन्य घायल हो गए, जिन्हें पाली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा पृथ्वी प्रशांत

प्रशांत