कश्मीर मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, सेना के दो जवान शहीद

जम्मू कश्मीर के अत्यधिक संवेदनशील शोपियां जिले में शनिवार को हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया और सेना के दो जवान शहीद हो गए। One militant killed, two Army jawans killed in encounter in Kashmir's Shopian

कश्मीर मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया, सेना के दो जवान शहीद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:13 pm IST
Published Date: February 19, 2022 5:32 pm IST

श्रीनगर, 19 फरवरी (भाषा) जम्मू कश्मीर के अत्यधिक संवेदनशील शोपियां जिले में शनिवार को हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया और सेना के दो जवान शहीद हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर रेंज) विजय कुमार ने यहां बताया कि शोपियां में जैनापुरा इलाके के चेरमार्ग में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की और वहां तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान में शामिल सुरक्षाकर्मियों ने मानक परिचालन प्रक्रिया का अनुपालन किया और कुछ घरों को घेर लिया और उनसे असैन्य लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। उन्होंने बताया कि जब तलाशी टीम गौहर अहमद भट के घर गई तो उसने जानबूझकर उन्हें भ्रमित करने की कोशिश की और आतंकवादियों को आश्रय देने से इनकार किया।

read more: जगन ने आंध्र प्रदेश प्रशासन को दोबारा पूरी रफ्तार से संचालित करने की पहल की

उन्होंने बताया कि जब भट से पूछताछ की जा रही थी, तभी घर में छिपे आतंकवादियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी जिससे सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी के बाद शुरू हुई मुठभेड़ में लश्कर का आतंकवादी अब्दुल कयूम डार मारा गया जो पुलवामा जिले के लारू काकपोरा का निवासी था। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकवादी से एक एके राइफल और पिस्तौल सहित गोला बारूद बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि इस घटना में घायल दोनों जवानों ने बाद में दम तोड़ दिया। शहीद जवानों की पहचान एक राष्ट्रीय राइफल के सिपाही संतोष यादव और चव्हाण रोमित तानाजी के तौर पर की गई है। कुमार ने बताया, ‘‘ घर के मालिक के खिलाफ आतंकवाद निरोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।’’

read more: भिलाई स्टील प्लांट में निकली बंपर भर्ती, इंजीनियरिंग पास युवा कर सकेंगे आवेदन

गौरतलब है कि लश्कर आतंकवादी डार के साथ अप्रैल 2020 में उसके घर पर मुठभेड़ हुई थी जिसके बाद उसके खिलाफ जनसुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज किया गया था। उसे अगस्त 2021 में रिहा किया गया था। हालांकि, रिहाई के बावजूद वह आतंकवादी समूह के लिए काम करता था और हाल में अपने घर से फरार हुआ था। कुमार ने बताया कि लापता होने और आतंकवादी समूह में शामिल होने की पुष्टि होने के बाद पुलवामा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उसे लश्कर का सक्रिय आतंकवादी घोषित कर दिया था।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com