बुराड़ी चौक के समीप एक व्यक्ति मृत मिला

Ads

बुराड़ी चौक के समीप एक व्यक्ति मृत मिला

  •  
  • Publish Date - May 28, 2022 / 06:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

नयी दिल्ली, 28 मई (भाषा) उत्तरी दिल्ली में बुराड़ी चौक के समीप एक व्यक्ति का शव मिला । उसकी चाकू से गोदकर हत्या की गयी । पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (उत्तरी) सागर सिंह कलसी ने बताया कि इस व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के संभल के निवासी राकेश कुमार के रूप में की गयी है जो अपने बेटे की शादी के लिए रिश्तेदारों को न्यौता देने कुछ दिन पहले दिल्ली आया था।

पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे बुराड़ी चौक पर मुख्य मार्ग के समीप उसका शव मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा राजकुमार पवनेश

पवनेश