मांझे की चपेट में आने एक व्यक्ति घायल

Ads

मांझे की चपेट में आने एक व्यक्ति घायल

  •  
  • Publish Date - September 3, 2023 / 09:19 PM IST,
    Updated On - September 3, 2023 / 09:19 PM IST

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) उत्तर पूर्व दिल्ली के सीलमपुर इलाके में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति के चेहरे पर मांझे के कारण चोट आई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (उत्तरपूर्व) जॉय तिर्की ने बताया कि शुक्रवार को सीलमपुर थाने को लोकनायक अस्तपाल में एक ऐसे व्यक्ति को भर्ती किये जाने की सूचना मिली जिसका चेहरे पर चोट लगी थी।

पुलिस ने बताया कि सीलमपुर के वेलकम इलाके के परमानंद मौर्य को अस्पताल में भर्ती किया गया था, उसके गाल और नाक पर चोट आई थी।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि यह पाया गया कि शुक्रवार को शाम साढ़े छह बजे परमानंद मौर्य मोटरसाइकिल पर पीछे की सीट पर बैठकर अपने दोस्त गौरव कुमार के साथ कहीं जा रहा था, उसी बीच एसडीएम कार्यालय के पास मांझा की चपेट में आने से वह घायल हो गया।

पुलिस ने कहा कि गौरव ने हेलमेट पहन रखा था जबकि परमानंद ने हेलमेट नहीं लगा रखा थाा। उसने कहा कि मांझा नहीं बरामद किया गया है और मामले की जांच चल रही है।

भाषा राजकुमार प्रशांत

प्रशांत