चारधाम यात्रा के लिए आज से शुरु ऑनलाइन पंजीकरण

Ads

चारधाम यात्रा के लिए आज से शुरु ऑनलाइन पंजीकरण

  •  
  • Publish Date - March 6, 2026 / 09:13 AM IST,
    Updated On - March 6, 2026 / 09:13 AM IST

देहरादून, छह मार्च (भाषा) उत्तराखंड में अगले माह शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज से शुरू हो गए।

यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज यानी शुक्रवार सुबह सात बजे से शुरू हो गए जो मोबाइल ऐप के जरिए किए जा सकेंगे।

विज्ञप्ति के अनुसार, इसके अलावा ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से दो दिन पहले यानी 17 अप्रैल से शुरू होगा जिसके लिए ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून में कार्यालय बनाए जाएंगे।

इस वर्ष की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ शुरू होगी। केदारनाथ के कपाट 22 अप्रैल को जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे।

भाषा दीप्ति गोला

गोला