देहरादून, पांच मार्च (भाषा) उत्तराखंड में अगले माह शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए आनलाइन पंजीकरण शुक्रवार से शुरू होंगे।
यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाइन पंजीकरण छह मार्च की सुबह सात बजे से शुरू होंगे जो मोबाइल ऐप के जरिए किए जा सकेंगे।
विज्ञप्ति के अनुसार, इसके अलावा ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से दो दिन पहले यानी 17 अप्रैल से शुरू होगा जिसके लिए ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून में काउंटर बनाए जाएंगे।
इस वर्ष की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ शुरू होगी। केदारनाथ के कपाट 22 अप्रैल को जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे।
भाषा दीप्ति जोहेब
जोहेब