विपक्षी नेताओं ने मणिपुर मुद्दे पर राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की

Ads

विपक्षी नेताओं ने मणिपुर मुद्दे पर राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की

  •  
  • Publish Date - August 2, 2023 / 12:28 PM IST,
    Updated On - August 2, 2023 / 12:28 PM IST

नयी दिल्ली, दो अगस्त (भाषा) विपक्षी दलों के नेताओं ने बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उनसे मणिपुर मुद्दे में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी दलों की ओर से राष्ट्रपति से मुलाकात का समय मांगा था।

विपक्षी दल मणिपुर मुद्दे में राष्ट्रपति मुर्मू के हस्तक्षेप का अनुरोध कर रहे हैं और उन्होंने दावा किया कि भाजपा शासित पूर्वोत्तर राज्य में हिंसा लगातार जारी है।

विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) के कुछ सांसदों ने 29-30 जुलाई को मणिपुर का दौरा किया था। वे राष्ट्रपति से मुलाकात करने वाले विपक्षी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे।

विपक्ष मणिपुर हिंसा पर संसद में नियम 267 के तहत चर्चा के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बयान देने की मांग कर रहा है जबकि सत्तारूढ़ गठबंधन मणिपुर पर एक अल्पकालिक चर्चा चाहता है जिस पर जवाब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह देंगे।

भाषा गोला शोभना

शोभना